उधड़ी हुई जींस में नजर आईं Disha Patani, लोगों ने कमेंट्स में भर-भरकर कोसा
फटी जींस पहने नजर आईं दिशा पाटनी लोगों ने सोशल मीडिया पर किया ट्रोल इंटरनेट पर वायरल हो रहा है वीडियो बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) के फैशन सेंस को बहुत पसंद किया जाता है. वह अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. इस बीच दिशा (Disha Patani) का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं. लेकिन कुछ लोगों को उनकी ड्रेस पसंद नहीं आई और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया वीडियो में दिशा पाटनी (Disha Patani) मुंबई एयरपोर्ट के बाहर नजर आ रही हैं. वह अपनी कार से उतरती हैं और एयरपोर्ट के अंदर चली जाती हैं. इस दौरान वह क्रॉप टॉप और डिस्ट्रेस्ड जींस में बहुत खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं. दिशा (Disha Patani) ने अपने बालों को खुला रखा है और इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्ट्स शूज पहने है जो उनके लुक पर काफी जच रहा है. फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग उनकी उधड़ी हुई जींस को लेकर ट्रोल कर रहे हैं. यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल एक यूजर ने लिखा, भिखारी भी ऐसी ड्रेस नहीं पहनते हैं. दूसरे ने कमे...